जल जीवन हरियाली को ले उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

बेगूसराय बखरी : जल जीवन हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के पक्ष में 19जनवरी को प्रस्तावित मानव श्रृंखला के पक्ष में नगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण के लिए प्रखंड सभागार में कार्यशाला आयोजित की गयी। अध्यक्षता करते हुए बीडीओ अमित कुमार पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर अपने बच्चों के लिए एवं भावी पीढियों के लिए हाथों में हाथ थामे विशाल मानव श्रृंखला बना कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करना है।

नगर क्षेत्र में डरहा पुल से भाया अंबेडकर चौक रामपुर में कारगिल चौक के आगे तक मानव श्रृंखला बनाया जाना है। मौके पर मौजूद नगर कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान ने सभी नगर पार्षदों से अपने-अपने वार्डो में आम लोगों को इस बाबत जागरूक कर मानव श्रृंखला में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यशाला में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एम पी चौधरी, बीसीएम सुमन कुमार, जेएसएस श्याम अचल, पूर्व जिला पार्षद दायमणि देवी, उपमुख्यपार्षद संजय कुमार सिंह मंटुन, पार्षद अशोक राय, सिधेश आर्य, प्रवीण कुमार जय, सुबोध सहनी,मो सोहैल,उमेश रजक के अलावा रंजन कुशवाहा, अशोक महतो,सुशान्त सिंह सोनू, इनाम खान आदि मौजूद थे।