बेगूसराय : सोमवार को बेगूसराय भाजपा के जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा की वर्तमान की केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में लाए गए किसान बिल के विरोध में जिस प्रकार से विपक्ष ने किसानों को दिग्भ्रमित करने एवं देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश की है उससे यह साफ स्पष्ट होता है कि विपक्ष अपनी स्तरहीन राजनीति के चक्कर में किसानों के हित को नजरअंदाज कर केवल सत्ता प्राप्ति के षड्यंत्र रच रही है।
बेगूसराय विधानसभा के विधायक कुंदन कुमार ने कहा की वर्तमान की सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के जिस उद्देश्य को बरसों से प्रयास किया है उस दिशा में बढ़ रहे सकारात्मक कदम को नकारात्मक भाव से परोस कर किसानों के हित एवं उनके अधिकारों से उन्हें वंचित रखने का प्रयास कर रही है जबकि दूसरी ओर किसान मजदूर के हित चिंतक सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि देश की आर्थिक स्थिति एवं यहां की सामाजिक स्थिति के मूल में भारत का किसान अपने श्रमिकता के आधार पर सबसे सर्वश्रेष्ठ हो।विधानपरिषद रजनीश कुमार ने कहा की भारत गांव का देश है यह केवल किताबों की बात नहीं है बल्कि वर्तमान की सरकार ने गांव गांव में किसानों के उन्नति शील एवं सुविधाओं से परिपूर्ण जीवन के लिए हर संभव मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता से निरंतर सामाजिक सरकार एवं सामाजिक संरचनाओं के सुधार का प्रयास कर रहे हैं जिसने किसान अपने महती भूमिका का निर्वाह भी कर रहे हैं।
विपक्ष द्वारा आगामी 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान को विफल करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई जिसमें यह निर्णय लिया गया के आने वाले दिनों में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार को रोकने हेतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ गांव गांव में किसानों से संपर्क कर उन्हें किसान बिल से होने वाले फायदे को बतलाएगी।बखरी विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी रामशंकर पासवान ने कहा की वर्तमान के राज्य एवं केंद्र दोनों की सरकारों ने जो प्रतिबद्धता दिखाई है उससे यह साफ स्पष्ट होता है कि किसान वर्तमान की सरकार के प्राथमिक विकास के कार्यों में अपनी महती भूमिका का निर्वाह करेंगे एवं हरगांव खुशहाल होगा एवं उन्नति शील समाज के निर्माण से एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने साकार होंगे एवं भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अपने कदम निरंतर बढ़ाते रहेगा।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती,जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु,किसान मोर्चा के प्रवक्ता सुनील सिंह,किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ललन सिंह,युवा मोर्चा के अध्यक्ष राममूर्ति चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी मौजूद थे।