लोगों को रुला रहा प्याज, आसमान छू रही प्याज की कीमत

बेगुसराय-प्याज की कीमत आसमान छू रही है। स्थानीय बाजार में 60रू प्रति किलो की दर से प्याज खुदरा बिक रहा है। प्याज की कीमत बढ़ने के कारण आम लोग परेशान हैं। बिना प्याज का सब्जी एवं मांस मछली बनाना संभव नहीं होता है। प्याज का महत्व काफी अधिक है।

प्याज की कीमत बढ़ने के कारण पूर्व में कई राज्यों की सरकारें भी गिर चुकी हैं।भारत सरकार विदेशों से पाकिस्तान को छोड़कर प्याज आयात करने की अनुमति दे चुका है। प्याज की कीमत बढ़ने के कारण इसका असर आलू समेत अन्य हरी सब्जियों एवं मांस- मछली के बिक्री पर भी पड़ रहा है।

Leave a comment