बेगूसराय में ठनका की चपेट में आने से एक व्यक्ति की गयी जान

न्यूज डेस्क : बेगूसराय में एक व्यक्ति की दुखद मौत ठनका के चपेट में आने से हो गयी। सोमवार दोपहर बेगूसराय के जिले के मंसूरचक प्रखंड के गोविन्दपुर कोल्डस्टोर के निकट स्थित शिवमंदिर के निकट की यह घटना है। जहाँ ठनका गिरने से गोविन्दपुर एक पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी स्वर्गीय रामजी सदा का 35 वर्षीय पुत्र कृष्णा सदा की मौत धटना स्थल पर ही हो गयी। मृतक साईकिल पर सनपापरी बेच कर अपना गुजारा करता था। धटना के दिन भी साईकिल पर सनपापरी बेच कर घर को लौट रहा था। इसी क्रम में तेज बारीस होने लगा तो भीगने से बचने के लिए बरगद पेड़ नीचे खड़ा हो गया।

इसी बीच तेज गरज के साथ ठनका उनके शरीर पर गिर गया और उनकी मौत घटना स्थल पर ही‌ हो गया। वहां उपस्थित लोगों ने मृतक के परिजनों के साथ प्रशासनिक पदाधिकारी को घटना कि सूचना दिया।सूचना पाते हीं अंचलाधिकारी ममता कुमारी,मंसूरचक थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह धटना स्थल पर पहुंच कर परिवार वालों को संत्वना दिया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।मृतक अपने पिछे तीन दूधमुंहे बच्चे क्रमशः दो लड़का जिसमें छोटा लड़का का उम्र 10 और बड़ा का उम्र 12 हैं सबसे छोटी पुत्री जो 8 वर्ष की हैं। मृतक कि पत्नी सुनीता देवी रो-रो कर कह रही थी अब कैसे जिन्दगी कटतैय हे भगवान,छोटे बच्चे पापा हो पापा कहकर फूट-फूट कर रो रहा था।

दूधमुहें बच्चों को रोते देख उपस्थित भीड़ में लोगों के आंखों में आंसू छलक आया करता था।धटना स्थल पर मुखिया राजीव कुमार पासवान, जदयू नेत्री क्रांति कुमारी,पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र कुमार महतों,रौशन कुमार पोद्दार अन्य ने गहरी शोक संवेदना ब्यक्त करते हुए परिवार वालों को धैर्य शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना किया।