हाई कोर्ट के आदेश पर बिहार में 69 तो बेगूसराय में 04 न्यायाधीशों का हुआ प्रमोशन

न्यूज डेस्क : बेगूसराय जिले में अलग अलग न्यायालयों में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को प्रोन्नति मिली है। बताते चलें कि बेगूसराय के चारों न्यायिक पदाधिकारी को हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में प्रोन्नति दी गयी है। बेगूसराय जिले के अंतर्गत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित न्यायिक पदाधिकारी ठाकुर अमन कुमार, अनवर समीम, सतीश कुमार झा, राजीव कुमार भारती जिनको अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद के लिए प्रोमोशन दिया गया ।

इन चारों अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को बेगूसराय जिले में ही पदस्थापित करने का नोटिफिकेशन पटना उच्च न्यायालय ने जारी किया है। बता दें कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद के लिए नियुक्त सतीश कुमार झा वर्तमान में बखरी अनुमंडल न्यायालय में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित है, जबकि राजीव कुमार भारती मंझौल अनुमंडल न्यायालय में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित है और ठाकुर अमन कुमार बेगूसराय व्यवहार न्यायालय में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं और मोहम्मद अनवर शमीम बेगूसराय व्यवहार न्यायालय में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित है।

बिहार में 69 न्यायधीश को मिली प्रोन्नति बिहार के 69 सब जज सह न्यायिक दंडाधिकारी को प्रमोशन दिया गया है। पटना उच्च न्यायालय के महा निबंधक की अनुशंसा के आलोक में असैनिक न्यायाधीश संवर्ग के 69 पदाधिकारियों को कोटा के तहत जिला न्यायाधीश संवर्ग में नियमित प्रोन्नति देते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्त करते हुए जिलों में पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।