इस स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर बेगूसराय पुलिस के इस अधिकारी को मिला केंद्रीय गृहमंत्री पदक का सम्मान

डेस्क / घनश्याम : कोरोना काल में बेगूसराय पुलिस के तेजतर्रार अधिकारी विवेक भारती राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बने हुए हैं । इस साल स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर बेगूसराय जिले के रिफाइनरी ओपी अध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक विवेक भारती को ” केंद्रीय गृह मंत्री पदक 2020 ” से सम्मानित किया गया है। बता दें भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उक्त पुलिस अधिकारी को विशिष्ट अनुसंधानक के सम्मान से नवाजा है। वहीं यह सम्मान पूरे देश के सिर्फ चार पुलिस पदाधिकारियों को इस वर्ष मिला है।

तेज तर्रार पुलिस अधिकारी ने अपने कार्य शैली से एक बार फिर से राष्ट्रीय पटल पर बेगूसराय को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि को बेगूसराय पुलिस के आधिकारिक ट्वीट हैंडल से साझा किया गया है। बुधवार दोपहर बाद बेगूसराय पुलिस के ट्वीट हैंडल से जारी किए जानकारी के मुताबिक “स्वतंत्रता दिवस 2020” के अवसर पर बेगूसराय जिला के पुलिस अवर निरीक्षक विवेक भारती, ओ पी० अध्यक्ष, रिफाइनरी ओ पी० को फुलवड़िया थाना कांड सं0 152/18, दिनांक 05.11.2018, धारा 392 भा0 द वि० के कांड में भारत सरकार द्वारा अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए “केन्द्रीय गृह मंत्री पदक- 2020” से सुशोभित किया गया है।

https://twitter.com/BegusaraiPolice/status/1293494429169246208?s=20

इन चार पुलिस अधिकारियों को मिला है सम्मान प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुसंधान में उत्कृष्टता हेतु प्रदत्त किए जाने वाले केन्द्रीय गृह मंत्रालय के पद के लिए इस वर्ष, 2020 के लिए बिहार पुलिस से चार पदाधिकारियों का चयन किया गया है, जिनमे कुमार आशीष, पुलिस अधीक्षक, किशनगंज, विनोद कुमार पाण्डेय, पुलिस निरीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो , संजीव कुमार, पुलिस निरीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो , विवेक भारती, पुलिस अवर निरीक्षक, बेगूसराय जिला शामिल हैं