अन्तरराष्ट्ररीय योग दिवस पर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्वयंसेवकों के किया योगाभ्यास

भगवानपुर (चन्दन शर्मा) : जिले के भगवानपुर प्रखण्ड के माधव प्रभात शाखा मेहदौली के स्वयंसेवकों के द्वारा सामूहिक योग,व्यायाम, आसन, प्रणायाम, भ्रामरी, कपालभाती आदि का अभ्यास शाखा के सामान्य वेश में उपस्थित होकर किया गया। जिसका अभ्यास, संघ के भगवानपुर खण्ड शारीरिक प्रमुख कुमार न्यूटन ने कराया। उन्होंने बताया कि करे योग रहे निरोग अर्थात योग करने से हमारा स्वास्थ्य तो अच्छा रहता ही है साथ ही मन को मन को शान्ति स्फूर्ति एवं शारीरिक हड्डियों को मजबूती प्रदान होती है, कहा गया है कि स्वस्थ्य शरीर में ही सुन्दर मष्तिस्क का वास होता है।

कुमार न्यूटन ने ये भी कहा कि योग के साथ-साथ नियमित कुछ भागदौड़ करने वाली खेल भी खेलनी चाहिए जो हमलोग प्रतिदिन खेलते आ रहें हैं। कुछ बुजुर्गों से उन्होंने अनुरोध पूर्वक ये भी कह दिया कि”हम बूढ़े हैं इसलिए नहीं खेलते, बल्कि हम योग नही करते ना ही खेल-खेलते नह कारण जल्दी बूढ़े हो जाते। इसीलिए प्रतिदिन योग का अभ्यास 30 मिनट तो करना ही चाहिए। मौके पर शाका के मुख्य शिक्षक गुलशन कुमार जी ने 10 योगासन एवं खेल खेलाये। उपस्थित स्वयंसेवक बंधु दुर्गेश कुमाय “सोनू”,विकास कुमार, अमिय कुमार, पिन्टु कुमार, प्रदीप कुमार, शंकर कुमार,मोनू कुमार मनोज कुमार,रणवीर कुमार,चन्दन कुमार,एवं बाल स्वयंसेवक विवेक कुमार ने भाग लिया।