नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा का बेगूसराय से रहा है गहरा लगाव, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी

डेस्क : बिहार सरकार के पूर्व श्रम संसाधन मंत्री सह बेगूसराय के पूर्व प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा को बिहार विधान सभा में विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होंने पर बेगूसराय जिलेवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में खुसी की लहर वयाप्त है। 126 विधयकों के मतों के साथ विजय कुमार सिन्हा विधानसभा के नए विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए ज्ञात हो कि इससे पूर्व की सरकार में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री के साथ-साथ बेगूसराय के प्रभारी मंत्री भी थे।

विजय कुमार सिन्हा का बेगूसराय से काफी लगाव रहा है व उन्होंने डिप्लोमा की शिक्षा भी बेगूसराय से ही प्राप्त की है। उनके अध्यक्ष निर्वाचित होने से बेगूसराय वासियों में काफी खुशी की लहर व्याप्त है उनके अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी शुभम कुमार ने कहा कि माननीय विजय कुमार सिन्हा जी जैसे ईमानदार स्वच्छ एवं बेदाग छवि वाले नेता को अध्यक्ष निर्वाचित होने से हम सभी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है ।आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि विजय कुमार सिन्हा जी नए जिम्मेदारी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

शुभम कुमार ने कहा कि जिस निष्ठा व ईमानदारी के साथ उन्होंने जनता की सेवा की है उसी का परिणाम है कि आज वह इतने बड़े पद को सुशोभित कर रहे है। बधाई देने वालों में भाजपा नेता ब्रजेश कुमार ,विवेक कुमार ,सौरव सिप्पी, मनीष भारद्वाज, गोपाल कुमार सहित अन्य शामिल थे।