पुराने जमीन विवाद में आया नया मोड़, 30 से 40 की संख्या में बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारी

डेस्क : लाखो ओपी क्षेत्र के पंसल्ला में गुरुवार को जमीनी विवाद में हुए दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में अब नया मोड़ ले लिया है। बताते चलें कि उक्त हिंसक झड़प में पंसल्ला निवासी राममूर्ति सिंह के 21 वर्षीय पुत्र मनीष के जांघ में गोली लगी थी। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां वह इलाजरत है। बता दें कि विपक्षी के तरफ किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है. वहीं घायल शख्स के चाचा दिलखुश सिंह ने बताया कि हमारे नाम से जमीन का खतियान है सबकुछ कागज पत्तर होने के बावजूद भी जमीन विवाद अनाधिकृत तरीके किया जाता है।

लगभग दो महीने पूर्व भी इसी विवाद में हमारे एक और भतीजे मुकेश को पैर में गोली मार दिया था। लेकिन पहुंच पैरवी के बल पर विपक्षी ने मामला को रफा दफा कर दिया। गुरुवार की रात लगभग 30 से 40 की संख्या में आये बदमाशों ने घर में घुस कर गोली मार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में अब हमें रंगबाज बनना पड़ेगा तभी सुरक्षित रह पाएंगे। मामले की शिकायत पुलिस में किये जाने की बात कही है। घायल युवक के चाचा ने पीयूष कुमार और मन्टुन सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।