बेगूसराय में लड़की से रेप के बाद हत्या, इसी महीने होने वाली थी शादी, आरोपियों की तलाश जारी

बेगूसराय : बेगूसराय जिला के डंडारी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक लड़की की लाश बरामद की गई है। बगैर कपड़ों के खेत में लाश मिलने से आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है तथा परिजनों ने प्रेमी पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

मृतका की पहचान राजोपुर निवासी शशिभूषण महतों की पुत्री अन्नू कुमारी के रूप में की गई है। मृतका स्नातक द्वितीय खंड की छात्रा थी तथा 21 फरवरी को उसकी शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारी जोर-शोर से की जा रही थी, लेकिन इसी बीच उसकी लाश बरामद की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अन्य दिनों की तरह रविवार की शाम भी वह दूध लाने गई थी। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। रात भर विभिन्न जगहों पर खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चला, इसी दौरान सोमवार को घर के बगल में ही मक्का के एक खेत से नग्न अवस्था में लाश बरामद की गई है।

परिजनों के अनुसार अन्नु का गांव के ही एक दूसरे जाति के राहुल नामक लड़के से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब तीन महीना पहले राहुल की शादी हो गई, लेकिन उसके बावजूद अन्नू शादी नहीं होने देना चाहता था। मृतका के चाचा ने राहुल पर ही घर से बाहर बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तमाम पहलुओं पर जब अस्पताल की जा रही है, बदमाश को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।