बिहार में नगर निकाय चुनाव का हुआ ऐलान, 10 अक्टूबर से शुरू होगा मतदान

बिहार में 10 अक्टूबर से शुरू होगा नगर निकाय चुनाव मतदान।राज्य के 224 नगरपालिका में चुनाव होना है।राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने शुक्रवार को चुनाव के तारीखों का घोषणा किया।इसके तहत राज्य के सभी नगर निकायों यानी नगर निगम, नगर परिषद,नगर पंचायत आदि के चुनाव होने।

पहले चरण के लिए 10 अक्टूबर को 156 नगरपालिका क्षेत्रों में मतदान होगा।इसमें कुल 37 जिलों में मतदान होंगे।इसकी मतगणना 12 अक्टूबर को होगी। द्वितीय चरण में 16 अक्टूबर से नामांकन होगा और 20 अक्टूबर को मतदान होगा।मतों की गिनती 22 अक्टूबर को होगी।इस बार 21 नवगठित नगरपालिका में भी चुनाव होंगे।