मुखिया पुत्र की डूबने से मौत

बेगूसराय: भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के तेयाय ओपी थाना अन्तर्गत पालीडीह गाँव निवासी सह वर्तमान में लखनपुर पंचायत के मुखिया देवानंद पासवान के 17 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की मौत गुरुवार की सुबह 10 बजे दिन में गाँव के निकट बलान नदी के ब्रह्मस्थान घाट में स्नान करने के दौड़ान गहड़े पानी में चले जाने के कारण डूबकर हो गयी।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मुखिया का पुत्र अपने चार साथियो के साथ बलान नदी में स्नान करने के लिए सुबह 10 बजे दिन में गया था। स्नान करने के दौड़ान जब वह गहड़े पानी में जाकर डूबने लगा तो उसके साथियो ने शोर मचाया।

जब तक आस पास के लोग दौडकर पहुँचे तब तक वह.नदी में डूब गया था। स्थानीय लोगों ने उसके शव को पानी में खोजबीन कर नदी से बाहर निकाला।

मुखिया पुत्र के डूबने की खबर लखनपुर के पूरे पंचायत क अलावेे आस पास के ईलाको में जंगल में आग लगने की तरह पूरे फैल गयी।

घटना की सूचना मिलने के बाद तेयाय ओपी थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर उसके शव को अपने कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।

वही मुखिया समेत घर के सभी लोग पुत्र की डूबकर हुई मौत की खबर मिलते ही दहार मारकर रोने लगे । मुखिया देवानंद पासवान का आरोप है कि मेरे पुत्र की मौत डूबकर नही हुआ है। कहा वह कभी भी अपने घर को छोड़कर आजतक बलान नदी में स्नान करने के लिए नही गया था। इसे मौत का घाट उतारा गया है। सिर्फ नदी में डूबने का बहाना बनाया गया है।

तेयाय ओपी के थानाध्यक्ष मुखिय पुत्र के डूबने के बाद पूरे मामले की गहण छानवीर कर रही है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ किलयर हो पाएगा। वही पूरे गाँव में मुखिया पुत्र के मौत की खबर मिलने के बाद से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ हैः