मुकेश अम्बानी दुनिया के सबसे अमीर 9वें शख्स , हर घंटे की कमाई 7 करोड़

हारून ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 के मुताबिक़ मुकेश अम्बानी दुनिया के नौवें सबसे अमीर आदमी है। अगर अम्बानी की संपत्ति के बारे में बात करी जाए तो उनकी संपत्ति 67 बिलियन डॉलर की है और इसके साथ वह हर घंटे 7 करोड़ रूपए भी कमाते है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो हर साल भारत से 3 अरबपति दुनिया की सूचि में जुड़ रहे है। अब इन आंकड़ों के मुताबिक़ संख्या 138 के करीब पहुँच गई है यानी 138 ऐसे लोग है पूरी दुनिया में जो सिर्फ भारतीय है साथ ही 799 चीन से हैं और अमेरिका से इनकी गिनती 626 है। आपको बता दें की सिर्फ मुंबई में ही करीब 50 अरबपति है, दिल्ली से 30 और बेंगलुरु से 17 साथ ही 12 अहमदाबाद से हैं।

दुनिया के सबसे अमीर आदमी अमेज़न डॉट कॉम के मालिक जेफ्फ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। उनकी अगर नेटवर्थ की बात करी जाये तो 140 अरब डॉलर है। इसके बाद दुसरे नंबर पर बर्नार्ड ओर्नोल्ट हैं 107 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बाजार में टिके हुए हैं। माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 106 अरब डॉलर के साथ तीसरे पायदान पर हैं। अगर कुल संख्या अरबपतियों की बात करी जाए तो 480 है।