राजद का गिरिराज पर निशाना,सांसद दिल्ली में बांट रहे पैसा और बेगूसराय में शराबबन्दी की खुल रही पोल

क्या राजद पार्टी गिरिराज सिंह को बिहार में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा मानती है या सिर्फ टारगेट पे ले रखे हैं जी हाँ बिल्कुल सही पढ़े राजद बेगूसराय के सांसद पर हमेशा हिट करने की योजना पर रहता है ये हम नहीं बोल रहे हैं ये rjd का ऑफिसियल ट्वीट हेंडल बोल रहा है आज 8 फरबरी को दिल्ली में चुनाव से ठीक पहले कल शुक्रवार को दिल्ली के रिठाला सीट पर गिरिराज सिंह को आप कार्यकर्ताओं ने घेर कर हंगामा शुरू करते हुए ये आरोप लगा दिये कि बेगूसराय के सांसद यहाँ पैसा बांट रहा है बेगूसराय वापस जाओ,रिठाला वही सीट है जहां से बीजेपी के टिकट पर बेगूसराय के मनीष चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी बात को मुद्दा बनाते हुए राजद ने गिरिराज सिंह पे तीखा हमला बोल दिया।

ट्वीट करते हुए लिखा कि- बेगूसराय के सांसद दिल्ली चुनाव में पैसे बाँटते धरा रहे हैं और इधर उनके संसदीय क्षेत्र में शराबबंदी का मज़ाक बन रहा है!

दरअसल आपको बताते चलें कि बेगूसराय जिला में हाल ही में तेघरा थाना क्षेत्र और मुफसिल थाना क्षेत्र में अलग अलग मामले में पूर्ण शराबबंदी की फजीहत हुई है जहां तेघरा में जहरीली शराब पीने से एक की मौत और दो की हालत गम्भीर बनी हुई है वही मुफसिल थाना क्षेत्र में एक शराबी के द्वारा वृद्ध को पीटने से मृत्यु होने की घटना प्रकाश में आया है।