मोदी सरकार 2022 तक करेगी किसानों की आय को दुगुना : प्रेम कुमार, कृषी मंत्री

बेगूसराय विधानसभा के परना गांव में इफको द्वारा मुद्रा स्वास्थ्य संवर्धन एवं रवि फसल विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे ।सर्वप्रथम कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ,भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह,पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह,पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता, पूर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह जिला महामंत्री आशुतोष पोद्दार हीरा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर उपस्थित सैकड़ों किसानों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता भगवान है आज इन्ही किसानों के बदौलत बिहार व हमारा भारत विकास की पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि देश की उन्नति में किसानों का योगदान सर्वोपरि है उन्होंने कहा कि आज बिहार कृषि के क्षेत्र में काफी अव्वल राज्य है।उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं बिहार में एनडीए सरकार किसानों के हित में लगातार नई योजनाओं को ला रही है जिसका सीधा लाभ हमारे किसान मजदूरों को मिल रहा है उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा 2022 तक किसानों की आय को दुगुना करने का लक्ष्य है।आने वाले समय मे किसानों का आय दुगुना होगा।उन्होंने कहा कि जैविक कॉरिडोर के लिए बेगूसराय जिले का भी चयन किया गया।उन्होंने कहा कि सरकार खेती के साथ साथ पशुपालन, मत्स्य पालन,बकरी पालन,गौ पालन आदि को भी बढ़ावा देने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में जो देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा उन्हें कृषि क्षेत्र में बेहतर काम के लिए सम्मानित किया गया जिसका सारा श्रेय बिहार के सारे किसान मजदूर एवं नौनिहालों को जाता है । भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि आज बिहार कृषि के क्षेत्र में काफी अव्वल राज्य है और इन्हीं किसानों के बदौलत हम देश के विकास में महती भूमिका का निर्वहन कर रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पे काम कर रही है।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिलामहामंत्री आशुतोष पौद्दार हीरा ने किया। इससे पहले मंत्री का काफिला सिमरिया पहुँचा जहा मौजूद भाजपा नेताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत जीरो मायल में दिनकर जी की प्रतिमा पर मंत्री प्रेम कुमार के द्वारा माल्यार्पण किया गया। रास्ते मे कई जगहों पर जिला महामंत्री आशुतोष पौद्दार हीरा के द्वारा दर्जनों तोरण द्वार बनवाया गया एवं कई जगह मंत्री का स्वागत किया गया।

मौके पर इफको के राज्य प्रबंधक सोमेश्वर सिंह,वरीय क्षेत्र प्रबंधक राज्यनारण सिंह,सुनीता कुशवाहा,भाजपा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार,भाजपा नेता सह पैक्स अध्यक्ष नागेश्वर महतो, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाठक, अरुण भारती,अजय साह, मंटून मिश्रा,आलोक बंटी, श्रीधर मिश्र सहित अन्य मौजूद थे