Video : बेगूसराय में ASI पर भड़के विधायक राजकुमार सिंह बोले – हैसियत क्या है…DGP समझते हो क्या?

डेस्क : बिहार के बेगूसराय (Begusarai) के मटिहानी थाने में विधायक (MLA) और मुंसी के बीच हुए बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। दरअसल, जदयू विधायक राज कुमार सिंह (JDU MLA Rajkumar Singh) मटिहानी थाना पहुंचे। थाने में कई फरयादी मौजूद थे। विधायक थाने में लोगों को देख ASI सह मुंशी जितेंद्र सिंह से कुछ सवाल पूछें। मुंसी के जवाब देने के तरीके से विधायक राज कुमार काफी गरमा गए। सभी के सामने मुंसी को फटकार लगाया।

विधायक ने तेज आवाज में फटकार लगाते हुए ASI को कहा कि “आप अपनी हैसियत को जानते है आप जनता के नौकर हैं..आपको जनता से तमीज से बात करनी है।” मुंशी के जनता के साथ ठीक से बात न करने पर विधायक राज कुमार काफी नाराज दिखें। जिसके बाद मुंशी को काफी डांटते फटकारते समझाया।

इतना ही नहीं विधायक ने थाना अध्यक्ष को फोन लगा कर मुंशी की शिकायत की। फोन पर थाने अध्यक्ष के द्वारा जब विधायक को जय हिंद कहा गया तो विधायक राज कुमार सिंह ने जवाब देते हुए कहा “आप जय हिन्द करते हैं और आपका आदमी यहां हिंद महासागर बना बनाया हुआ है”। उन्होंने कहा इनको लगता है हम ASI नहीं बल्कि DGP हैं। विधायक और मुंशी के बीच काफी बहस के बीच फरयादी अपनी दुख विधायक को बताते नजर आए। वहीं, मुंशी के ऊपर तक शिकायत करने की बात कह विधायक जी चले गए। वही सोशल मीडिया पे इस वीडियो को लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं ।