बेगूसराय के तेघड़ा में मास्टर साहेब और बीइओ साहेब में गरमगरी, हो गया केस और गिरफ्तारी

बेगूसराय : बिहार में इन दिनों गुरुजी और सरकार के शिक्षा विभाग के बीच लड़ाई खुलकर सड़क पर आ चुकी है। बेगूसराय में तो हद ही हो गया जब बुधवार के दिन तेघड़ा प्रखंड में प्रखंड शिक्षा पधिकारी एवं हड़ताल पर बैठे शिक्षक के बीच गाली गलौज तक हो गया। फिर क्या था ?

बीइओ साहेब ने भी तेघड़ा थाना में जाकर लिखित आवेदन में पुलिस को दे दिया उसके बाद कांड संख्या 49/20 में ये घटना दर्ज हो गयी अब आगे इस मामले क्या होता है ये तो पुलिस जांच पड़ताल के बाद ही तय कर पायेगी। इस मामले में पुलिस ने बरौनी 03 के चंदन कुमार, पिता-रामप्रकाश सिंह के उपर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार लिया है।चंदन कुमार,जो बरौनी के शिक्षक है।उनकी गिरफ्तारी हुई है।