वीरपुर / बेगूसराय : बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख व वीरपुर पूर्वी पंचायत की वर्तमान मुखिया श्रुति गुप्ता आकस्मिक निधन के उपरांत बुधवार को अंतिम दर्शन हेतु शव यात्रा उनके निवास स्थान से प्रारंभ होकर पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय परिसर, वीरपुर पश्चमी पंचायत भवन होते हुए घुमाया गया। इस शव यात्रा के दौरान श्रुति गुप्ता अमर रहे, श्रुति तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे जैसे गगनभेदी नारों से वीरपुर गुंज उठी। हजारों लोग नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
उनके निधन से वीरपुर प्रखंड सुना सुना सा लग रहा था। उनके निधन की खबर सुनते ही पूर्व सांसद शत्रुधन प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक अमिता भूषण, राजद के जिला अध्यक्ष मोहित यादव,रालोसपा जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता छोटे लाल सिंह,प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला परिषद सदस्य सुल्ताना बेगम,प्रखंड प्रमुख फूलन देवी, उपप्रमुख मृत्युंजय कुमार,सहित सभी मुखिया, जन प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने उन्हें उनके शव पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार सिमरिया के पवित्र गंगा घाट पर किया गया।