बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने पांच दारोगा को किया इधर से उधर

डेस्क : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बेगूसराय में चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस महकमा एक बड़ी फेरबदल की गयी है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार कुल पांच पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया। जिला में विधि व्यवस्था की समस्या को देखते हुए एसपी अवकाश कुमार ने कई थानाध्यक्ष का तबादला करते हुए फेरबदल किया है। इस दौरान पाँच पुलिस पदाधिकारियो को अलग-अलग थाने की कमान सौंपी गयीं है।

एमपी अवकाश कुमार ने पुलिस अवर निरीक्षक वासुकीनाथ झा को सदर अंचल निरीक्षक से बदल बखरी का अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बनाया गया है। मदन कुमार बेगुसराय सदर अंचल निरीक्षक ,दिनेश कुमार आर्थिक अपराध इकाई अतरिक्त प्रभार सह मध निषेध कोषांग, त्रिलोकी मिश्र विधि व्यवस्था, अजित कुमार को बखरी थानाध्यक्ष से बदल बछवाड़ा का थानाध्यक्ष बनाया गया है।