बेगूसराय : लोहिया नगर रेलवे ओवर ब्रिज का ऊपरी सड़क पुल हुआ क्षतिग्रस्त, इन वाहनों के आवागमन पर लगी पूर्णत: रोक..

डेस्क : बेगूसराय में एक बार फिर से भ्रष्ट इंजीनियरों का पोल खुल गया है। जी हां..ऐसा हम इसलिए कह रहे है, क्योंकि लोहिया नगर रेलवे ओवरब्रिज (Lohia Nagar Railway Overbridge) के उपरी सड़क पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इस बात की जानकारी, सोनपुर मंडल के अधीनस्थ पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के उप मुख्य इंजीनियर / पुल – लाईन के द्वारा दी गई। जिसमें बताया गया कि लोहिया नगर (Lohia Nagar) उपरी सडक पुल रेलवे KM – 163 /15-17 क्षतिग्रस्त है। इसलिए लोहिया नगर ऊपरी सड़क पुल के मरम्मती कार्य होने तक के लिए भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगी रहेगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लोहियानगर ओवरब्रिज ((Lohia Nagar Overbridge)) का निर्माण कार्य अक्तूबर 2012 से शुरू हुआ था। इसके निर्माण कार्य शुरू होते ही आम लोगों में आस जगी थी कि ओवरब्रिज का निर्माण होने से शहरवासियों को भारी भरकम जाम से मुक्ति मिलेगी। लगभग 4 वर्षों के लगातार कार्य के बाद 2016 में ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गए। लेकिन, उद्घाटन के महज 7 साल बाद ही रेलवे ओवर ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया।

साल 2004 से ही शुरू हुई थी पहल : लोहियानगर में ओवरब्रिज का निर्माण हो इसकी कहानी काफी लंबी है। केसी जैना तत्कालीन GM ( हाजीपुर जोन) के बेगूसराय स्टेशन के निरीक्षण के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता विष्णुदेव सिंह के नेतृत्व में इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। श्री सिंह के द्वारा उस समय इसे स्मार पत्र के रूप में तत्कालीन GM को बेगूसराय दौरा के क्रम में दिया गया था। इस अभियान में बेगूसराय दैनिक यात्री संघ सहित शहर के हजारों बुद्धिजीवियों ने अपनी आवाज बुलंद की थी। फिर निर्माण को लेकर 15 जून 2006 को रेलवे गुमटी पर धरना दिया गया था।