डेस्क : अगर आपलोग बेगुसराय शहर में वेवजह घरों से निकलते हैं तो सावधान हो जायें, लॉक डाउन 3.0 में भी पुलिस के सख्ती कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं, जी हां सही पढ़ा आपने, इसका पुख्ता प्रमाण सोमवार को तब दिखा जब नगर थाना और सिंघौल ओपी की पुलिस ने बिना पास के घूम रहे बाइक सवार से कुल 49 हजार रुपये के चालान की राशि वसूल की , आपको बतायें नगर थाना की पुलिस ने 25 बाइक सवार ऊ लॉकडाउन उलंघन में 30 हजार का जुर्माना वसूला, वहीं सिंघौल ओपी की पुलिस ने 13 बाइक सवार से 19 हजार का जुर्माना वसूला
आपको बता दें बेगूसराय में सोमवार को फिर दो कोरोना के पाँजिटिव मरीज मिले हैं। दोनो मरीज पुरुष हैं। जिनका उम्र 20 साल और 30 साल है। दोनो कोरोना पाँजिटिव मरीज तेघड़ा अनुमंडल क्षेत्र के एक बछवाड़ा और दूसरा भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के रहने बाले हैं। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने की है। वही बेगूसराय में कोरोना के पहले मिले 9 मरीजों में से 5 मरीजों का रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी कर दिया गया था। फिर बाद में पिछले दिन 2 और आज भी 2 कोरोना मरीज जिले में मिलने के बाद अब संख्या 8 अब हो गया है।
जिले में एक साथ कोरोना के 2 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। इससे 2 प्रखंड प्रभावित हुए हैं। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। संक्रमितों के चेन व उसके मूवमेंट को खंगाला जा रहा है। साथ ही संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया जा रहा है।