गलवान घाटी में शौर्य प्रदर्शन करने वाले जिला के लाल जाबाज सैनिक विमल दीप कुमार को किया गया सम्मानित

डेस्क : मंगलवार को जीडी कॉलेज बेगूसराय में एबीवीपी द्वारा गलवान घाटी के तैनात सैनिक को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन जी डी कॉलेज परिसर में किया गया। बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल के चौकी गांव निवासी जाबाज सैनिक विमल दीप कुमार को चीन के साथ हुए सीमा विवाद में शौर्य प्रदर्शन के लिए जी डी कॉलेज के पाली प्रभारी डॉ शशिकांत पांडे के हाथों शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर डॉ शशिकांत पांडे ने कहा कि जो सैनिक देश के शौर्य को ऊंचा करने के लिए सीमा पर 24 घंटे जान की बाजी लगाये रहते हैं।उन्हें सम्मानित कर मैं भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हूं ।वही एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने भी एबीवीपी के द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन के अवसर पर यह कहा कि हम अपने स्थापना काल से ही सैनिकों के प्रति श्रद्धा का भाव रखते हैं। उसी कड़ी में आज का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सैनिक हमारे समाज में सबसे उच्च प्रतिष्ठा पाने के हकदार हैं। सम्मानित होकर हर्ष व्यक्त करते हुए विमल दीप कुमार ने कहा कि पूर्व से किसी भी प्रकार की बिना तैयारी के चीनी सैनिकों ने आक्रमण किया जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंह तोड़ जवाब देकर उसके सैनिकों पर बुरी तरह हमला किया। जीडी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि सैनिकों की शहादत पर ही आज भारत जैसे विशाल देश अपनी सीमा की सुरक्षा कर पा रहे है ।इसलिए उस शहादत को आत्मसात कर जीवन जीने वाले का सम्मान हमारा परम कर्तव्य है।

जी डी कॉलेज छात्रसंघ महासचिव बादल कुमार व आजाद कुमार ने कहा कि कुछ राजनीतिक हैं।सैनिकों एवं भारत की एकता और अखंडता को ठेस पहुंचा रहे हैं। वही आदित्य राज एवं अभिषेक कुमार ने कहा के सैनिक का सम्मान सबसे बड़ा सम्मान है। जिसकी बराबरी अतुलनीय है। पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक कुमार ने उनसे सैनिकों की वीरता की बात पूछा। मौके पर गगनदीप कुमार, कौशिक झा आदि उपस्थित थे।