बेगूसराय के रामदीरी में दो पक्षों में हुई खू नी संघर्ष , छह घायल व दो की हालत नाजुक

बेगूसराय : बेगूसराय में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में छह लोग घायल हो गए हैं, जिसमेंं से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगोंं द्वारा सभी घायलोंं को सदर अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया है। इस खूनी संघर्ष में जमकर गोलीबारी एवं लाठियां बरसाई गई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी गांंव के भवानंदपुर की है।

घायलों की पहचान साहो सिंह के पुत्र रमाकांत उर्फ फेंको सिंह, सुरेन्द्र सिंह के पुत्र प्रेम कुमार, चंद्रशेखर सिंह के पुत्र सुबोध कुमार, जय प्रकाश सिंह के पुत्र सुरेन्द्र सिंह, मनीष कुमार की पत्नी पूजा देवी, सुरेन्द्र सिंह की पत्नी तनुकी देवी, अरुण सिंह के पुत्र मनीष कुमार एवं रामाकांत सिंह के पुत्र नीतीश कुमार के रूप मेंं हुई है। एक पक्ष के अरुण सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम आरोपियों ने दो लाख रुपए रंगदारी की मांग किया था। इसका विरोध करने पर आज लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया।

वहीं, दूसरे पक्ष के श्याम सिंह का कहना है कि विवाद में आरोपियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। कोई भी पक्ष गोली चलाने की बात नहींं कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगोंं का कहना है कि गोलीबारी भी हुई है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पहुंची मटिहानी पुलिस मामले की जांंच पड़ताल कर रही है।