नई दिल्ली : पिछले दिनों बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर कोरोना वायरस से पीड़ित पाई गई थी, और वह पिछले 20 मार्च से लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंडस्ट्रीज ऑफ मेडिकल साइंस में डॉक्टर की निगरानी में है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कनिका कपूर लगातार आइसोलेशन में है।
कोरोना वायरस से ग्रसित बॉलीवुड की बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर की चौथी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से कनिका कपूर और उनके परिवार वाले काफी परेशान हो गए थे। हालांकि कनिका कपूर अब बेहतर महसूस कर रही हैं और कनिका कपूर को उम्मीद है कि उनकी अगली कोरोना वायरस की रिपोर्ट नेगिटिव आएगा। कनिका कपूर के मुताबिक वो पहले से बेहतर हैं और आशा करती हैं कि उनकी अगली कोरोना वायरस टेस्ट नेगिटिव आए।
लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डायरेक्टर डॉक्टर आर.के धीमान के अनुसार कनिका कपूर में अब कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं दिख रहे। डॉक्टर आर.के धीमान के अनुसार मीडिया में कनिका कपूर की सेहत को लेकर जो खबरे फैलाई जा रही हैं वो पूरी तरह से गलत हैं। कनिका की तबीयत पहले से स्थिर और अच्छी है। कनिका अब खाना भी सही से खा पा रही है। 20 मार्च को कनिका संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में एडमिट हैं।
9 मार्च को लंदन से लौंटी थी : कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से मुंबई लौटी थीं। मुंबई में कुछ दिन रुकने के बाद कनिका लखनऊ अपने माता-पिता के पास चली गई थी। लखनऊ में जाकर कनिका कई सारी पार्टियों में भी शामिल हुईं थी। वहीं कुछ समय बाद इनके अंदर कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे, जब कनिका ने अपनी जांच करवाई तो इनमें कोरोना वायरस पाया गया। जिसके बाद इन्हें तुरंत अस्पताल में दाखिल कर लिया गया था।
कनिका कपूर ने जिन पार्टियों में हिस्सा लिया था। उन पार्टी में कई सारे नेता भी शामिल हुए थे। वहीं कनिका में कोरोना वायरस पाए जाने के बाद इन सभी नेताओं ने अपनी जांच भी करवाई थी। लखनऊ आने के बाद कनिका 200 से अधिक लोगों के संपर्क में आई थी और इनमें से लगभग हर किसी का कोरोना वायरस टेस्ट लिया गया था।
एफआईआर हुई दर्ज : विदेश की यात्रा से आने के बाद खुद को सबसे अगले रखने की जगह कनिका ने खूब सारी पार्टी की थी और कई सारे लोगों से मिली थी। जिसकी वजह से कनिका कपूर के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। कनिका के खिलाफ लापरवाही बरतने को लेकर उत्तर प्रदेश में कई एफआईआर दर्ज हुई है। हालांकि कनिका ने ये साफ किया है कि उन्होंने एरयपोर्ट पर अपनी स्क्रीनिंग करवाई थी और इस दौरान उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे। सोशल मीडिया पर किया गया ट्रोल कनिका की और से बरती गई लापरवाही के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था और लोगों ने इनकी काफी आलोचना भी की थी।