मेरे भाजपा में शामिल होते ही खत्म हो जायेगा देश द्रोह का आरोप : कन्हैया कुमार

डेस्क : कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के नेता कन्हैया कुमार का कहना है कि अगर वह चुनाव में भाजपा की तरफ हो जाए तो उनके ऊपर लगा देशद्रोह का कलंक हट जाएगा। इलेक्शन में कन्हैया कुमार के ऊपर सीपीआई पार्टी के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी है। हाल ही में हुए बेगूसराय सम्बोधन में जनता के आगे अपनी बात रखते हुए वह बोले कि हम भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

इस समय वह सीपीआई के स्टार प्रचारक हैं और वह लगातार बेगूसराय के चुनाव प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं साथ ही बखरी से सूर्यकांत पासवान और राम रतन सिंह ने सोमवार को नामांकन दर्ज किया। इस वक्त वहां पर कन्हैया कुमार की भी मौजूदगी थी। कन्हैया कहते हैं कि 2015 के विधानसभा चुनाव में लोगों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था। परंतु उस समय ईवीएम हैक नहीं बल्कि मुख्यमंत्री ही हैक हो गए थे। जानकारी के मुताबिक कन्हैया कुमार के ऊपर देशद्रोह का मामला चल रहा है। इसके बाद वह अपनी तेज आवाज में बोले ” कि हमें भी ज्यादा देशद्रोही देशद्रोही कहोगे तो हम भी भाजपा में भर्ती हो जाएंगे और फिर मेरे ऊपर लगाए सभी आरोप खत्म हो जाएंगे “।