बेगूसराय में कलयुगी पुत्र ने पिता को मारी गोली , अस्पताल में जारी है ईलाज

न्यूज डेस्क, बेगूसराय : बेगूसराय में एक कलयुगी पुत्र ने पिता को गोली मारकर जख्मी कर दिया। मामला जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के खम्हार गांव में गुरुवार की शाम पुत्र ने पिता को गोली मार दिया। बताया जाता है कि खम्हार निवासी राम बाबू सिंह को गोली है। गोली लगने के बाद परिजनों ने उक्त घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सक ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। बेगूसराय की मुफसिल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति गाँव में ही आटा का मिल चलाते हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिता पुत्र के बीच विवाद में गोली मारने की बात सामने आई है। कलयुगी पुत्र घटना को अंजाम देकर फरार है। पुलिस उक्त कलयुगी पुत्र की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक घायल के फर्द बयान के बाद ही मामले कि और भी बिंदु स्पस्ट हो पाएंगे । बेगूसराय पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

बेगूसराय के तमाम अपडेट्स के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ें :https://chat.whatsapp.com/CoTonRKIerA4hXmFssvJVa