जदयू ने किया चुनावी शंखनाद, सीएम नीतीश ने गिनवाया अपना काम

पोलिटिकल डेस्क : जदयू ने चुनावी महासमर में रणभेरी बजा दिया है। सूबे के मुख्यंमत्री नीतीश कुमार ने जदयू द्वारा आयोजित वर्चुअल रैली निश्चय संवाद को सोमवार को सम्बोधित करते हुए अपने किये गए कामों को गिनवाया। अपने सम्बोधन में सहजता से मुख्यमंत्री किये गए कार्यों को गिनवाया।

कोरोना पर किये गए कार्यों का ब्यौरा पेश किया आज बिहार में प्रतिदिन 1 लाख 50 हजार से ज्यादा कोरोना जांच हो रही है। सबसे ज्यादा जांच एंटीजन टेस्ट से हो रही है। जांच में शीघ्रता के लिए राज्य सरकार 10 आरटीपीसीआर मशीन खरीद रही है।

आज बिहार में प्रतिदिन 1 लाख 50 हजार से ज्यादा कोरोना जांच हो रही है। सबसे ज्यादा जांच एंटीजन टेस्ट से हो रही है। जांच में शीघ्रता के लिए राज्य सरकार 10 आरटीपीसीआर मशीन खरीद रही है।

बाढ़ सूखा पर भी कहा बाढ़ की वजह से 16 से भी ज्यादा जिले प्रभावित। हम air dropping के माध्यम से लोगों को राशन पहुंचा रहे है। सामुदायिक रसोई के माध्यम से सब को खाना खिलाया जा रहा है। जरा याद कीजिये कि आपदा के वक़्त पहले क्या करते थे।

बाढ़ आया, फिर सूखा आया, फिर बाढ़ आया। 83 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ प्रभावित हुए। सामुदायिक किचन से पूरे राज्य में 10 लाख लोगों को खाना खिलाया। साथ ही कोरोना की जाँच भी करवायी।