बेगूसराय : जयमंगला गढ़, नौला गढ़ हमारी विरासत इसका समुचित विकास हो – सांसद राकेश सिन्हा..

डेस्क : बेगूसराय के लाल राज्यसभा सांसद प्रोफेसर राकेश सिन्हा आए दिन अपने जिले के विभिन्न मुद्दों को लेकर सदन में आवाज़ उठाते आ रहे है, इसी बीच राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान राकेश सिन्हा ने जयमंगला गढ़ नौला गढ़ जैसे ऐतिहासिक, आध्यात्मिक, दीर्ष्टिकोण से समृद्ध स्थान का सर्वेक्षण औऱ समुचित विकास के लिए सरकार के सामने मांग रखी।

उन्होंने सभापति महोदय को संबोधित करते हुए कहा की भारत एक सभ्यताई राष्ट्र है, जिसकी विरासत और ऐतिहासिक भूमिका पूरे राष्ट्र में फैला है, हम अपनी उदासीनता के कारण इसे नही संभाल पाते पालबंश कि चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की यह क्षेत्र अनुग्रहपाल के समय मे ही काफी विकसित था। सबसे बड़ी बात है राजबंश में भी उनका शासन व्यवस्था दमनात्मक नही था बौद्धकाल की भी मूर्ति यहां मिली है। पालबंश का शासन का केंद्र नौलागढ़ आध्यात्मिक और आस्था का केंद्र जयमंगलागढ़ था इस भूमि को बिहार सरकार ने 1987 में ही संरक्षित किया था।

राधाकृष्ण चौधरी और जायसवाल हिस्टोरिकल आर्कियोलॉजी सोसाइटी ने सर्वे भी किया था, वहां सिक्के मूर्ति आदि भी मिले थे। लेकिन इसका समुचित सर्वे और विकास नही हुआ उन्होंने भारत सरकार के संस्कृति, पर्यटन, शिक्षा मंत्रालय से अनुरोध किया संयुक्त रूप से कार्य शुरू करें और इस क्षेत्र को आध्यात्मिक और पर्यटन के दीर्ष्टि से विकसित करें जयमंगला गढ़ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा यह स्थान शक्तिपीठ है, इसका संवर्धन और विकास जरूरी है इसे देश स्तर पर सभ्यताई राष्ट्र को सम्बल देने के लिए विकसित किया जाय।

वही भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा नरेंद्र मोदी की सरकार में अपनी विरासत को खोजकर इसे विकसित किया जा रहा है राकेश सिन्हा लगातार उस विरासत को ढूढने और विकसित करने में अपना योगदान दे रहे हैं, हम सभी जिलावासी का भरपूर सहयोग रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ता शम्भू कुमार ने कहा की राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा पूरे भारत मे काम कर रहे हैं। लेकिन बिहार और बेगुसराय गृह क्षेत्र होने के कारण उनका विशेष ध्यान रहता है, पूरे जिले को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक ,ओद्योगिक स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, रोड ,पुल के क्षेत्र में काम कर रहे और जिले को विकसित जिला की श्रेणी में लाने को संकल्पित हैं। भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह रामकल्याण सिंह ने कहा धरती पुत्र अपना फर्ज ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं लोगों में एक आशा की किरण जगी है,