बेगूसराय के इस शादी की इनसाइड स्टोरी है फिल्मी, थाने में प्रेमी जोड़ा ने रचाई शादी

न्यूज डेस्क : बेगूसराय में कोरोनाकाल में भी प्रेम विवाह थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच एक अनोखी शादी का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल यह पूरा मामला तेघड़ा थाना परिसर से जुड़ा हुआ है जहां यह शादी सम्पन्न हुई। जहां एक प्रेमी जोड़ा के दो वर्षो से चल रहा प्रेम प्रसंग आखिरकार शादी के बंधन में बंधने के साथ ही सात जन्मों के रिश्ता में तब्दील हो गयी।

यह शादी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। बेगूसराय के बीहट खेमकरनपुर निवासी दिपाली और बनहारा निवासी शिवम की प्रेम प्रसंग और लेकर तेघड़ा थाने में सोमवार की देर रात हुई शादी की कहानी एकदम सिनेमेटिक स्टोरी है। इस संबंध में इस शादी के साक्षी बनें समाजसेवी संजीव कुमार मुन्ना ने बताया कि लड़का एवं लड़की के शादी की बात दो वर्ष पहले शुरू हुई थी। लेकिन सामाजिक कुरीतियों में एक लेन देन के कारण यह शादी नहीं हो पा रही थी। इस दौरान लड़का का लड़की से बात चीत और लगाव बढ़ता और बात मेल जोल तक पहुंच गई। लेकिन शादी करने के नाम पर लड़का सहमत नहीं हो रहा था। इसकी भनक लड़की पक्ष के परिजन को लगी और तब लड़की पक्ष ने लड़की के द्वारा फोन कर लड़के को फोन कर मिलने बुलाया। और इधर लड़की पक्ष ने शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी।

जैसे ही लड़का बीहट लड़की से मिलने पहुंचा तो शादी की रस्म शुरू किया जाने लगा। इस बीच लड़का ने मौका पाकर तेघड़ा थाना को अपने अपहरण की सुचना दे दी। सुचना पाकर मौके पर तेघड़ा थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार एवं अमर कुमार लड़के के मोबाइल लोकेशन पर बीहट पहुंचे। जहां शादी का माहौल देखकर पुलिस पदाधिकारी हतप्रभ हो गये। लड़के एवं लड़की पक्ष को तेघड़ा थाना बुलाया।जहां सारी वास्तविकता से अवगत होकर दोनों पक्षों की सहमति व लड़का शिवम एवं लड़की दिपाली के रज़ामंदी से पंडित चंदन एवं अन्य समाजसेवियों की उपस्थिति में थाना परिसर में शादी सम्पन्न हुई।

दहेज प्रथा की कुरीति शादी में बन रहा था बाधा इस संबंध में जानकारों की माने तो शादी नहीं हो पाने का मुख्य कारण दहेज में मोटी रकम की मांग थी। जिसमें लड़की पक्ष अक्षम था। वहीं इस संबंध में तेघड़ा थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि तेघड़ा थानाक्षेत्र बनहारा निवासी शिवम कुमार एवं बीहट खेमकरनपुर टोला निवासी दिपाली उम्र में दोनों बालिग की शादी दोनों पक्षों की सहमति और पूरे विधि विधान से किया गया है। किसी पक्ष को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है।वहीं लड़का शिवम कुमार ने कहा दहेज जैसी कोई बात नहीं थी। लड़की को मैं दो वर्षो से जानता हूं और इस शादी से मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं।