डेस्क : इंडियन आइडल सीज़न 11 के विजेता सनी की किस्मत शो को जीतने के बाद पूरी तरह से बदल गई है। इस वक्त वह इंटरनेट पर काफी चर्चा में हैं, इंटरनेट पर वह इसलिए छाएं हुए हैं क्यूंकि उन्होंने विदेशी मूल की गर्लफ्रेंड बनाई है। उनकी गिर्ल्फ्रेंड के इंस्टाग्राम पर 14000 फोल्लोवर्स हैं। इंडियन आइडल का 12वां सीज़न चल रहा है और वह काफी विवादित है।
सनी को लोग सनी हिंदुस्तानी से बुलाते हैं, बता दें की वह इंडियन आइडल में आने से पहले जुते पोलिश किया करते थे।इंडियन आइडल शो के विजेता बनने के बाद से उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है, उन्होंने अपनी गिर्ल्फ्रेंड की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है, उस तस्वीर में उन्होंने रैमडे ऑफिशल नाम के अकाउंट को टैग किया है। उनकी गर्लफ्रेंड का असली नाम रैमडे है। इस वक्त उनकी इंटरनेट पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी प्रेमिका के माथे पर प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी काफी सुन्दर नजर आ रही है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा की ” तुम्हारे साथ, मेरा सच्चा प्यार…लंदन में एक साथ शो का मजा लेंगे ” सनी का शो जब लंदन में हुआ तो हॉल में तालियों की आवाज़ रुकी नहीं, बता दें की हॉल में भारत मूल के सबसे ज्यादा लोग थे।
यह हॉल लंदन का फेमस इंडिगो हॉल है। सनी के शो को मीडिया कवरेज भी मिला। उनको विदेशी हॉल में पहली बार गाना गाने का मौका मिला था। इस शो के लिए उन्होंने काफी लम्बे समय से अभ्यास किया था। सनी की गर्लफ्रेंड ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है की कई दिनों के बाद आज मेरा बेबी लंदन में परफॉर्म करेगा। मुझे तुम पर गर्व है। सनी की गर्लफ्रेंड नीदरलैंड की रहने वाली हैं, इंस्टाग्राम पर उन्होंने खुद को एक राइटर बताया हुआ है।