1967 के बाद पहली बार भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प, 3 भारतीय जवान शहीद

डेस्क : लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में तीन भारतीय जवान शहीद हो गए हैं। इनमें एक आर्मी अफ़सर भी शामिल हैं। यह झड़प कल रात में हुई थी। बीते कुछ महीने से दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर तनाव चल रहा है। भारतीय सेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ‘गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई।

इस दौरान भारतीय सेना के एक अफसर समेत दो जवान शहीद हो गए हैं। दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस वक्त इस मामले को शांत करने के लिए बड़ी बैठक कर रहे हैं’। फिलहाल विदेश मंत्रालय की ओर से कुछ कहा जाना बाकी है।