चाणक्य नगर में चोरों ने सोना चांदी, हीरा के गहने सहित नगदी किया साफ

बेगूसराय नगर : बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के पॉश एरिया न्यू चाणक्य नगर मोहल्ले में बदमाशों ने सुने घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों छत के रास्ते घर में दाखिला लिया, इसके बाद गेट का ताला तोड़ घर में घुसकर बदमाशों आराम से घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने लगभग 40 हजार रुपए नगद सहित लगभग 15 लाख रुपए मूल्य की सम्पति पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित आनंद कुमार सिन्हा ने बताया कि वे लोग अपने परिवार के साथ श्राद्ध कर्म में शामिल होने सहरसा गए हुए थे, बुधबार को जब लौटकर घर आए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है।पीड़ित के अनुसार 20 तोला सोने की जेवरात,लगभग चार लाख रुपए मूल्य की हीरे की अंगूठी,एलइडी टीवी मोबाइल, कपड़े आदि चोरी कर लूं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।