बेगूसराय में कलयुगी पति ने 6 माह की दूध मुही बच्ची के सामने में अपनी पत्नी को गोली मारकर की हत्या..

डेस्क : बेगूसराय जिले से एक मानवता को कलंकित कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, बुधवार को चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही गांव में एक सनकी पति ने अपनी छह महीने की दूध मुही बच्ची के सामने में पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और ऐन बक्त पर वहां से फरार हो गया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उसके पति ने ही अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या की है। मृतिका पत्नी की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही गांव निवासी लूटन केवट की 23 वर्षीया पुत्री अर्निका कुमारी के रूप में की गई। वही, इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया की मृतका की शादी तीन साल पहले छौड़ाही थाना क्षेत्र के एकंबा गांव निवासी रामविलास सहनी के पुत्र ज्ञानी साहनी के साथ हुआ था। शादी होने के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच में हमेशा झगड़ा हुआ करता था।

जिसके कारण अक्सर उसकी पत्नी अपने मायके में आकर रहती थी और पति भी वहीं पर आकर हमेशा रहता था। बीते मंगलवार की रात में पति अपने घर से ससुराल बाइक से बसही गांव में आया था। सुबह में किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। उसके बाद पति ने सीधे पत्नी को एक गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वही, घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। और घटना की गहण छानबीन में जुट गयी है।