बेगूसराय में बहन के ससुराल में नदी नहाने गया भाई बूढ़ी गंडक में डूबा, बचाने को तीन महिलाएं भी गयी कूद ..

न्यूज डेस्क : बेगूसराय में एक युवक की मौत बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से हो गयी। मामला नावकोठी थाना क्षेत्र का है। जहां थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर गांव में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक लड़का की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहसारा पूर्वी पंचायत के ररिऔना गांव निवासी बिरजू यादव के 10 वर्षीय पुत्र प्रदीप यादव की मौत बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के क्रम में डूबने से हो गई।

वह दो दिन पहले अपने बहन के यहां हसनपुर बाजार आया था। उसके बहनोई का नाम हरेराम यादव है। रविवार की दोपहर बहन सहित परिवार के लोग स्नान करने नदी गये थे। स्नान के क्रम में गहरे पानी में चले जाने से लड़का डूब गया और उसकी मौत वहीं हो गई। उसे बचाने के लिए दो तीन महिलाएं भी नदी में कूदी गई लेकिन वह भी डूबने लगी। वहीं पर उसी गांव का अर्जुन सहनी का पुत्र श्रवण सहनी मछली मार रहा था। वह इस दृश्य को देखा और तत्क्षण ही नदी में कूदकर डूबती हुई महिलाओं की जान बचाई। उसे नदी से निकालने के बाद लाश को भी पानी से निकाला। मौके पर मुखिया विजय पासवान, सरपंच रामाश्रय पासवान, पंसस मोहम्मद आफताब पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया । पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया।