मंडल कारा बेगूसराय में IMA बेगूसराय मेडिकल कैंप का आयोजन ..

बेगूसराय नगर: शनिवार को बेगूसराय मंडल कारा में कैदियों के लिये मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर IMA बेगूसराय के जिला अध्यक्ष डॉ निशांत रंजन के नेतृत्व में लगाया गया। चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार ने 53 बंदियों का नाक कान गला संबंधी परामर्श दिये एवं आवश्यक उपचार किया, साथ ही साथ उपयोगी और जरूरत की दवा भी लिखा गया, साथ ही आंख स्पेशलिस्ट डॉक्टर राजीव कुमार द्वारा 68 बंदियों को जिसमें 7 महिला बंदी सहित के आंख संबंधी दिक्कतों का इलाज किया गया।उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया, इस चिकित्सा कैंप में कुल 121 बंदियों का इलाज एवं परामर्श किया गया।

बताते चलें कि IMA बेगूसराय लगातार अपने मेडिकल केम्प को लेकर बेगूसराय में मीडिया कवरेज में बनी हुई है। हालांकि विश्वसस्त सूत्रों की मानें तो IMA के द्वारा आज भी बेगूसराय में अवैध रूप से अस्तपाल में होने बाले वसूली को नजरअंदाज किया जाता है।