पंचायत चुनाव को लेकर सभी प्रखंडों के अधिकारियों का हेल्पलाइन नंबर जारी, सवाल और सुझाव के साथ शिकायत पर भी होगा एक्शन..

न्यूज डेस्क: बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election 2021) को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर ली है। इसी कड़ी में पंचायत चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना के साथ-साथ उसके सुचारू संचालन हेतु प्रभारी पदाधिकारी की प्रतिमुक्ति भी की गई है। वही जिला स्तर पर कारगिल विजय सभा भवन के उपरी तल पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका दूरभाष संख्या 06243-220201 तथा 06243-222835 है। जिला नियंत्रण कक्ष का प्रभारी पदाधिकारी रचना सिन्हा को प्रतिनियुक्त किया गया है।

अलग-अलग प्रखंडों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी: बता दे की बेगूसराय अनुमंडल कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06243-223001, बलिया अनुमंडल कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06243-262572, तेघड़ा अनुमंडल का दूरभाष संख्या 06279-296600, मंझौल अनुमंडल का दूरभाष संख्या 06243-286359 है। इसी प्रकार सभी प्रखंडों में भी नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। साहबेपुर कमाल प्रखंड का दूरभाष संख्या 06243-257002, भगवानपुर प्रखंड के लिए 8521567014, वीरपुर के लिए 8292653078, गढ़पुरा के लिए 8210876812, मंसूरचक के लिए 9565691147, बखरी के लिए 7717770539, बेगूसराय के लिए 930424651. तेघड़ा के लिए 8210130126, बछवाड़ा के लिए 9546332680, डंडारी के लिए 8434518926, शाम्हो के लिए 9973749836, मटिहानी के लिए 7004535237, बरौनी के लिए 6299085182, नावकोठी के लिए 9431818583, खोदावंदपुर के लिए 9939491775. छौडाही के लिए 8873003459 एवं चेरियाबरियारपुर के लिए 9798991906 है।