बेगूसराय में गंगा के कटाव रोकने और बांध मरम्मत के लिए गिरिराज सिंह ने जल संसाधन मंत्री को लिखा पत्र

बेगूसराय : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने जिले में गंगा नदी में हो रहे कटाव पर रोक लगाने तथा बूढ़ी गंडक नदी के बांध के क्षतिग्रस्त हिस्सों के मरम्मत करने की मांग को लेकर मंगलवार को बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि गिरिराज सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि बाढ़ पूर्व मरम्मत कराया जाना जरूरी है, ताकि बेगूसराय के लोग बाढ़ की विभीषिका से बच सकें।

विगत वर्ष बेगूसराय जिले में बाढ़ एवं गंगा के कटाव के कारण विभिन्न क्षेत्रों में तटबंध को भारी नुकसान हुआ था। ऐसी परिस्थिति में फिर से उस विकट स्थिति का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए तटबंध को मजबूत करने एवं क्षतिग्रस्त तटबंध को फिर से बनाने की आवश्यकता है। भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बलिया प्रखंड के गोखले नगर विष्णुपुर, सादीपुर, कमालपुर, मटिहानी के छितरौर, बरौनी प्रखंड के सिमरिया घाट एवं निपनियां, तेघड़ा के मधुरापुर तथा भगवानपुर प्रखंड के चक्की में गंगा के कटाव से लोगों में दहशत का माहौल है।

विगत वर्ष बूढ़ी गंडक के बाएं एवं दाएं तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए थे, ऐसी परिस्थिति में बाढ़ पूर्व इनकी मरम्मत की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी गिरिराज सिंह के अनुरोध पर जल संसाधन मंत्री द्वारा मजबूती करण के लिए करोड़ों की राशि का आवंटन किया था। जिससे इन जगहों पर बड़े पैमाने पर बाढ़ निरोधक कार्य किए गए थे।