गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- नड्डा पर फेंके गए पत्थर से बनेगा ममता बनर्जी की कब्र

न्यूज डेस्क, बेगूसराय : लोकतंत्र में एक दूसरे के जान लेने का कोई स्थान नहीं है। लेकिन पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी साउथ कोरिया के तानाशाह किम जोन की भूमिका निभाते हुए डिक्टेटरशिप कर रही है। उसने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चेहरे पर जो पत्थर चलाया है। उसी पत्थर से ममता बनर्जी की कब्र बनेगी। यह बातें केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार को बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए कही। गिरिराज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में एक दूसरे का जान लेने का कोई स्थान नहीं है।

लेकिन पश्चिम बंगाल में जो भी ममता बनर्जी के गलत कामों का विरोध करता है। उसे जान से हाथ धोना पड़ता है। उसकी लाश को पेड़ पर टंगवा दिया जाता है। अगर कोई इनका विरोध करें तो उसकी ह’त्या करवा दो, कोई प्रदर्शन करे तो उसकी ह’त्या करवा दो। बंगाल में जब चुनाव होगा तो ईवीएम ममता बनर्जी को हटाने के लिए दबेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल ऐसा प्रदेश बन गया है, जहां संघीय ढांचे को तोड़ने का काम हो रहा है। ममता बनर्जी को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है और वह ह’त्या पर राजनीति कर रही है।

लेकिन लोकतंत्र में खूनीतंत्र का समावेश नहीं होता है, ममता बनर्जी की बौखलाहट अपने विरोधियों पर प्रहार, विरोधियों की हत्या, राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमला कर निकल रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि ममता बनर्जी जितना पत्थर फेंक रही है, उन पत्थरों से टीएमसी का स्मारक बनेगा। ममता बनर्जी यह बताएं कि वहां प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता की जान किसने ली है। किसने कर शव को पेड़ पर लटकाने का काम कराया है।