बेगूसराय में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जीडी कॉलेज छात्र संघ ने महिला स्वतंत्रता सेनानी का किया सम्मान

डेस्क : शहर के जीडी कॉलेज में कॉलेज छात्र संघ द्वारा आज प्रजातंत्र स्मारक के सम्मुख झंडोतोलन किया गया। झंडोतोलन छात्र संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने किया। छात्र संघ द्वारा साहेबपुर कमाल के शालिग्रमी निवासी स्वतंत्रता सेनानी शोभा देवी को चादर व गीता देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि आज का दिन उन अनाम करोड़ों महान आत्माओं को याद करने का है जिनके शहादत के बदौलत हम अपनी जीवन यात्रा कर रहे हैं।

स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित कर हम उनकी वीरता की गौरवगाथा का गुणगान करते हैं। महा सचिव बादल कुमार व संयुक्त सचिव गोपाल कुमार ने कहा कि जिस संघर्ष के सहारे आजादी मिली है उसी संघर्ष को लेकर हमसब भी आगे बढ़ रहे हैं। कॉलेज प्रतिनिधि आदित्य राज व आजाद कुमार ने कहा कि देश आज जिस पर्व को मना रहा है, उस दिन के लिए हमें 200 वर्ष तक इंतजार करना पड़ा। अंशु कुमार व अभिषेक कुमार ने शहीदों के वीर गाथा के बारे में बताया। मौके पर एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी, कॉलेज अध्यक्ष दिव्यम कुमार, रजदीपक गुप्ता, भीम कुमार, अम्बेडकर कुमार, अभिषेक कुमार, विवेक कुमार, पिंटू कुमार, निशांत झा, अनिकेत कुमार, अमर यादव, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।