बेगूसराय बखरी अनुमंडल क्षेत्र के प्रख्यात साहित्यिक बौद्धिक संस्था श्री विश्वबंधु पुस्तकालय के पोखर के पश्चिमी मोहार पर विधायक निधि कोष से 14.95 लाख की राशि से सीढ़ी घाट निर्माण कार्य को नारियल फोड़कर व शिलापट का अनावरण कर बखरी के विधायक उपेन्द्र पासवान के द्वारा शिलान्यास किया। विधायक उपेन्द्र पासवान को चादर से सम्मानित किया गया जबकि बखरी विधानसभा के विधायक उपेन्द्र पासवान ने पोखर का निरीक्षण करते हुए इसे संजोने में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
पुस्तकालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में संरक्षण समिति के संयोजक विष्णुदेव मालाकार को चादर व नव निर्वाचित अध्यक्ष विशाल केशरी को भी सम्मानित किया। विधायक श्री पासवान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकालय समाज का आईना होता है। इससे समाज का निर्माण होता है। क्षेत्र में सामाजिक सरोकार में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की जरूरत है। मौके पर योजना के लिए सक्रिय रहे पुस्तकालय के पूर्व सचिव व वार्ड 15 के पार्षद नीरज नवीन, पार्षद सिधेश आर्य, पुस्तकालय के नवमनोनीत अध्यक्ष डॉ॰ विशाल, मनोहर केसरी, अशोक यादव, सुरेश यादव, डॉ रमण झा आदि उपस्थित थे।