फ्रेंड्स ऑफ आनंद ने MLC रजनीश कुमार से किया मांग, पोर्न साइट्स की हो बन्दी

बेगूसराय नगर : पोर्न साइट्स पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु फ्रेंड्स ऑफ आंनद बेगूसराय आंदोलन चला रही है। चरणबद्ध आंदोलनों की कड़ी में रविवार को फ्रेंड्स ऑफ आनंद बेगूसराय के कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय खगड़ीया क्षेत्र के विधान पार्षद रजनीश कुमार सिंह को मांगपत्र सौंपा। विधान पार्षद को मांग पत्र देते हुए फ्रेंड्स ऑफ आनंद बेगूसराय के जिलाध्यक्ष प्रदीप क्षत्रिय ने गुहार लगाते हुए कहा कि पोर्नसाइट्स हमारे देश की युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है, अतः आपसे आग्रह कर रहा हूं कि इस पर जल्द से जल्द प्रतिबंध लगाया जाय और इस देश को बचाया जाय।

MLC रजनीश कुमार पोर्न साइट्स बन्द करने की बात पहले भी उठा चुके है सदन में

फ्रेंड्स ऑफ मण्डक कार्यकर्ताओं का मांगपत्र पढ़ते हुए MLC रजनीश कुमार ने कहा कि पोर्न साइट्स को प्रतिबंधित करने हेतु मैंने सदन में पहले भी मांग उठाया है और फिर उठाऊंगा, क्योंकि पॉर्न साइट्स हमारे देश की युवा पीढ़ी को गर्त में धकेल रहा है। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सोशल साइट्स पर गलत और भ्रामक अफवाह ना फैलाएं, यह देश और समाज के लिए घातक है। अपनी प्रतिभा और काबिलियत को साकारात्मक कार्यों में लगाएं।मौके पर फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिला संयोजक रमन शार्दुल, छात्र जिलाध्यक्ष मनीष कर्ण, अमन कुमार और वीरू कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।