बेगूसराय जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भोलाकांत झा व DPS के संचालक कन्हैया सिंह का हुआ निधन

डेस्क : इस वक्त की एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से निकल कर आ रही है जहां पर दो चर्चित लोगों की निधन की सूचना मिल रही है। पहली खबर डीपीएस बेगूसराय के संचालक कन्हैया सिंह की मृत्यु को लेकर है जिनका देर शाम निधन हो गया। बताते चलें कि इनके घर में शुक्रवार को इनके पुत्र का तिलकोत्सव और जनेऊ का कार्यक्रम था ऐसे मौके से ठीक पहले गुरुवार शाम इनका निधन हो गया, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं दूसरी तरफ बेगूसराय जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष भोला कांत झा के निधन की सूचना मिल रही है। जिला भर में इन दो चर्चित चेहरे के निधन से शोक की लहर छाई हुई है। सोशल मीडिया पर लोग दुख जता रहे हैं, वही बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी ने जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हालांकि अभी इन दोनों लोगों की मृत्यु कैसे हुई है। इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।