बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क : बेगूसराय में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिसिया दबिश के बावजूद बदमाश आए दिन वारदात को लगातार अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला एस कमाल थाना क्षेत्र का है। जहां कुरहा गांव में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान कुरहा निवासी सुरेश यादव के पुत्र पवन यादव के रूप में की गई।

घटना के संबंध में पवन यादव के पुत्र मनीष ने बताया कि शनिवार के रात तकरीबन 9:00 बजे पापा अपने घर के पास ही घूम रहे थे। इसी दरमियान एक उजले रंग की बाइक अपाची से दो अपराधी आए और पापा पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें 2 गोली पापा के सीने पर जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में दहशत मच गया। जिसके बाद लोगों ने शोरगुल किया। कुछ देर बाद आसपास के लोग बाहर निकले। फिर किसी तरह ग्रामीणों द्वारा अपराधियों का पीछा करने की कोशिश किया गया। लेकिन अपराधी गोली लहराते हुए मौके पर से फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो पवन अपने घर के पास स्थित मां गायत्री मंदिर के करीब घूम रहा था। इसी दरमियान बाइक पर सवार दो अज्ञात लोग आए और गोली चला दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस : घटना की सूचना मिलते ही एस कमाल थाना प्रभारी दिनेश कुमार दलबदल के साथ घटनास्थल पहुंचे। फिर घटना का जायजा लिया। उसके बाद घायल पवन को तत्काल इलाज के लिए भेज दिया। जहां पर उनकी निजी अस्पताल में इलाज जारी है। वह इस घटना से इलाकों में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी ने बताया फिलहाल जांच का विषय है।