बेगूसराय जिला को कभी भूलने से भी नहीं भुलाऊंगा : DM अरविंद कुमार वर्मा..

डेस्क : बीते 7 मई को बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS और IPS अफसरों के तबादला किया था। जिसमें करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों के डीएम बदले गए हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने बीते शनिवार देर रात ही अधिसूचना जारी कर दी थी। इस दौरान बेगूसराय डीएम अरविंद कुमार वर्मा (Begusarai DM Arvind Kumar Verma) का भी तबादला किया गया। जिसमें उन्हें मधुबनी के नए जिलाधिकारी के रूप बनाया किया गया। और बेगूसराय के नए जिलाधिकारी के रूप में रोशन कुशवाहा को बनाया गया।

वही, राज्य सरकार द्वारा डीएम अरविंद कुमार वर्मा का स्थानांतरण किए जाने के बाद बुधवार रात्रि को सर्किट हाउस के परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों व कर्मियों ने अपने निवर्तमान डीएम को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि “मैने जैसे ही अपना बेगूसराय जिला से मधुबनी जिला के लिए ट्रांसफर का नोटिफिकेशन सुना। उस रात को मैंने कुछ देर के लिए यह सोचा कि अब मुझे हमेशा के लिए बेगूसराय जिला के लोगो और यहां के अधिकारियों के साथ काम करने का मौका समाप्त हो जाएगा।

मैं उस समय काफी भावुक कुछ देर के लिए हो गयाथा। यहां के सभी लोग काम करने वाले अधिकारी और कर्मी को काफी इज्जत और सम्मान देते हैं। इस जिला के लोगों में काफी यह खासियत मुझे देखने को मिली है। यह जिला सांस्कृतिक, शैक्षणिक और परिश्रम करने के क्षेत्र में बहुत यहां के लोग आगे हैं। आगे उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा और जिले में पंचायत का चुनाव के अलावे कोविड जैसे महामारी में मैंने रात के 2:00 बजे तक जागकर काम किया। ऑक्सीजन की भाड़ी किल्लत को लेकर काफी हम चिंतित थे। लेकिन बंद परे एक फैक्ट्री को यहां पर चालू करा कर ऑक्सीजन का उत्पादन शुरु कराया। अपने जिला के अलावे पड़ोसी छ:अन्य जिला को भी मैनै ऑक्सीजन सिलेंडर देने का काम किया। यह उक्त बातें बोलते ही डीएम काफी भावुक हो गए और उनके दोनो आंखों में आंसू भर आए। लेकिन फिर भी वो बाद में हंसकर अधिकारियों को भावुक नहीं होने दिये।