न्यूज डेस्क , बेगूसराय : बेगूसराय में शिक्षा विभाग का घोटालेबाज क्लर्क पुलिस के हत्थे चढ़ गया । उक्त घोटालेबाज सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों के उत्थान के लिए दी गई राशि के गबन का आरोपित था। यह क्लर्क बहुत दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था परन्तु आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिले के डंडारी थाना की पुलिस ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत साइकिल एवं पोषाक लिए दिए गए राशि में से डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक गबन मामले में पिछले सात वर्षों से फरार चल रहे क्लर्क नवीन कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
गुप्त सूचना के आधार पर लंबे समय से उसके पीछे पड़ी डंडारी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मेहा गांव से उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार क्लर्क के अलावा तीन और लोगों पर नगर थाना में 17 सितम्बर 2013 को कांड संख्या 594/13 के तहत एक करोड़ 57 लाख रुपए गबन का मामला दर्ज कराया गया था। मामले को लेकर नवीन पर नीलम बाद दायर करने की प्रक्रिया भी तत्कालीन जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा की गई थी। लेकिन वह फरार चल रहा था। नवीन की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में और सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।