बेगूसराय में धान नहीं खरीद होने से किसानों ने गेट पर धान लदे ट्रैक्टर लगा किया ठप

न्यूज डेस्क , बेगूसराय : बिहार के सीएम प्रदेश में धान खरीद किये जाने का लाख दावा कर लें परन्तु अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी के कारण बेगूसराय के मंसूरचक प्रखण्ड के समसा दो पैक्स के धान बिक्री को रजिस्ट्रेशन कराये कई किसानों का धान नहीं खरीद हो सका। खरीद नहीं किये जाने से आक्रोशित किसानों ने शनिवार को ट्रैक्टर पर धान की बोरी लादकर मंसूरचक प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर लगा किया गेट जाम। आक्रोशित किसान अपने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में धान नहीं खरीदी करने के संबंध में बीसीओ पंकज कुमार से पूछा तो उन्होंने धान खरीदी बंद होने की बात पल्लू झाड़ लिया। उनके बातों से किसान और आक्रोशित हो गये और कृषि विभाग के अंदर बरामदे पर धान का बोरा रख दिया।

सीओ ममता कुमारी के काफी समझाने के बाद पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने प्रखण्ड कार्यालय के गेट पर से टैक्टर को हटा कर ई किसान भवन के अंदर से मुख्य गेट के सामने से जाम कर दिया और कहा कि हमारे पंचायत के साथ कृषि पदाधिकारी और अन्य कर्मचारी सौतेला व्यवहार कर रहे जिस वजह से धान की खरीदगी नहीं हो पाया है और किसान धान को लेकर परेशान है। उन्होंने कहा कि हमारे पंचायत का जो लक्ष्य प्राप्ति था और किसान धान बेचने के लिये विभागीय लोगों से मिलकर सूची में नाम भी जोड़वाया था लेकिन फिर भी खरीदगी नहीं हुई।

जिससे नाराज किसान अजय कुमार, अजीत कुमार, अवधेश कुमार, रामबली महतो, रंजीत कुमार महतो, मंनटून कुमार्, सहित करीब दो दर्जन किसान अपना धान बिक्री का रजिस्ट्रेशन करा एक माह से अधिक से पदाधिकारियों कर्मचारियों के आजकल के आशा में बैठे रहे।बीसीओ पंकज कुमार ने कहा कि समय सीमा समाप्त हो गया है जिसके कारण हम कुछ भी नहीं कर सकते हैं।वहीं बीडीओ शत्रुघ्न रजक ने किसानों को समझाया और किसानों के नाम की सूची लेकर समस्या का निराकरण करने के आश्वासन पर किसान शान्त हुये और ई किसान भवन के गेट को खाली किया।