खुशखबरी! बेगूसराय के सिमरिया में 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा शानदार डबल लाइन रेल पुल..

डेस्क : औद्योगिक राजधानी बेगूसराय और राजधानी पटना को एक साथ जोड़ने वाली राजेंद्र सेतु के समांतर बन रहे डबल लाइन रेल पुल का कार्य अंतिम चरणों में है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले साल 2023 में इस पुल पर रेलगाड़ियों दौड़ेगी। वही, गंगा नदी पर बने राजेन्द्र सेतु के एक ओर सिक्स लेन सड़क पुल भी 2023 तक बन जाने की उम्मीद है।

रेल यात्रियों को काफी समय बचेगा : अभी मौजूदा समय में राजेन्द्र पुल के रेल मार्ग में सिंगल रेल ट्रैक रहने के कारण बरौनी जंक्शन से राजेन्द्र पुल स्टेशन तथा औंटा और रामपुर-डुमरा के बीच ट्रेन को खड़ा करना पड़ता है, इससे रेल यात्रियों को बेवजह समय गंवानी पड़ती है। इस पुल का निर्माण हो जाने से ट्रेन को बेवजह रुकने एवं समय की बर्बादी होने से निजात मिल जाएगा।

निर्माण कार्य में आई देरी : आपको बता दे की इस पुल का निर्माण कार्य जून 2022 तक पूरा होना था। लेकिन, कोरोना महामारी और गंगा के जलस्तर में हुई भारी वृद्धि के बाद अब 2023 में निर्माण कार्य पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। पुल अधिकारियों की मानें तो निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है तथा हाथिदह की ओर से दो पिलर पर पूरा स्ट्रक्चर बिठाया जा चुका है। डबल रेल ट्रैक पुल के उत्तरी छोड़ में सिमरिया-बरौनी तो दक्षिणी छोड़ लखीसराय जाने वाले रूट में रामपुर-डुमरा एवं पटना की ओर जाने वाले रूट में औंटा टाल में मिलेगी।