डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका जिस ड्रेस को पहनकर भारत आई, उसकी कीमत कर देगी आपको हैरान

नई दिल्ली : डोनाल्ड ट्रंप की बेटी का नाम इवांका ट्रंप है। वो भी अपने पिता के साथ भारत दौरे पर आई हैं। भारत ने नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसका आयोजन अहमदाबाद में हुआ। इसी कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका के साथ आए। उनके दामाद भी साथ में थे। इवांका ट्रंप की भी काफी चर्चा हो रही है। हालांकि जिस ड्रेस में इवांका नजर आ रही थीं, क्या आपको उस ड्रेस का दाम पता है। दाम जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

इवांका ट्रंप जिस ड्रेस को पहनकर आई हैं वो पहले भी इस ड्रेस को पहन चुकी हैं। साल 2019 में उन्होंने अर्जेंटीना के दौरे में इसी ड्रेस को पहना था। उन्होंने खूबसूरत बेबी ब्‍लू और रेड कलर की मिडी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनी हुई थी. यह ड्रेस प्रोएन्‍ज़ा स्‍काउलर ब्रांड की है। इसकी कीमत एक लाख 71 हजार रुपए है। बेबी ब्‍लू बेस और रेड फ्लोरल प्रिंट वाली यह ड्रेस विस्‍कोस जॉर्जट मेटीरियल की है।

https://www.instagram.com/p/B88RvZkJJwn/?utm_source=ig_web_copy_link