बेगूसराय के लाल व दो बार एवरेस्ट फतह करने बाले DM रविन्द्र कुमार को मिला उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान का “अज्ञेय” पुरस्कार

न्यूज डेस्क : बेगूसराय के लाल को उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान का पुरस्कार दिया जाएगा। जिले के मंझौल अनुमंडल अंतर्गत चेरियाबरियारपुर प्रखंड के बसही गांव के निवासी आइएएस अधिकारी रवींद्र कुमार को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का “सच्चिदानन्द हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय” पुरस्कार दिया जाएगा।

बताते चलें कि दुनियां की सबसे ऊंची चोटी पर दूसरी बार फतह करनेवाले देश के प्रथम आईएस अधिकारी का गौरव हासिल करनेवाले उत्तरप्रदेश कैडर के आईएएस एवं बुलंदशहर के डीएम के पद पर बेगूसराय के लाल रविंद्र कुमार पदस्थापित हैं।

पहले भी हो चुके हैं पुरस्कृत 26 फरवरी 2021 को उत्तरप्रदेश के हिन्दी संस्थान के वर्ष 2019 के सम्मानों पुरस्कारों पर निर्णय लेने हेतु गठित पुरस्कार समिति ने उक्त निर्णय लिया। रविन्द्र कुमार की पुस्तक “एवरेस्ट : सपनों की उड़ान – सिफर से शिखर तक” को यात्रा-वृतान्त विधा के अंतर्गत 75,000 रुपये के ‘सच्चिदानन्द हीरानंद वात्स्यायन नही अज्ञेय पुरस्कार’ से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है । इससे दी पूर्व भी डीएम बुलंदशहर रविन्द्र कुमार की उक्त पुस्तक पर पूर्व में भी राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा एक लाख रुपये की धनराशि का “अमृत लाल नागर व पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है।

साधारण परिवार से लेकर एवरेस्ट फतह करने तक का सफर एक साधारण किसान परिवार में के जन्म लिये रविन्द्र कुमार आईएएस हैं। अधिकारी होने के साथ-साथ एक श कुशल पर्वतारोही हैं, जिन्होंने एवरेस्ट के चढ़ने वाले प्रथम एवं एकमात्र आईएएस अधिकारी होने के साथ ही य चीन एवं नेपाल के रास्ते से दो बार क माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले चन्द भारतीय में से एक हैं। इन्होंने हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में दो प्रेरणादायक ये पुस्तकें क्रमशः एवरेस्ट सपनों की उड़ान-सिफ़र से शिखर तक एवं ‘मेनी एवरेस्ट’ लिखी हैं, तथा । ‘माउण्ट एवरेस्ट -एक्सपीरियेस द द जनी’ नाम से कॉफी टेबल बुक भी में प्रकाशित कराया है।

जिलाधिकारी न बुलंदशहर रविन्द्र कुमार प्रशासनिक व्यस्तताओं बावजूद पढ़ने लिखने के शौकीन उनकी कविता संग्रह। “आंतरिक अंतरिक्ष,स्वप्न यात्रा तथा ‘ललक” प्रकाशित हो चुके है। इसके साथ ही तीन अन्य कविता संग्रह “नई आँखें”, “इक्कीसवीं सीढ़ी” एवं “दूसरी जंग” प्रकाशनाधीन हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के डीएम रविन्द्र। कुमार नित्य नये उपलब्धियों पर क्षेत्र – में ना सिर्फ उनके चाहने वाले बल्कि सामाजिक राजनीतिक और मित्र शुभेच्छुओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया।