बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिल रहे DM , कहा – भोजन, दूध व पशुचारा की होगी व्यवस्था

न्यूज डेस्क : बेगूसराय जिला में करीब आधा दर्जन प्रखंड पूर्णतः व आंशिक रूप से बाढ़ के चपेट में आ चुके हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। जिला प्रशासन के द्वारा कम्युनिटी किचेन व राहत कार्य चलाया जा रहा है। इस कड़ी में सम्बंधित एसडीओ , बीडियो , सीओ व अन्य अधिकारी को डीएम लगातार निदेशित कर रहे हैं। साथ ही साथ वे खुद भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं। शनिवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने अधिकारियों के साथ बलिया प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के शादीपुर ढाला के पास तटबंध का निरीक्षण किया। बीते दिनों वे शामहो , बछवाड़ा सहित अन्य क्षेत्र का भी घूमकर जायजा ले चुके हैं।

आज बलिया बांध पर आकर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों से होने वाली कठिनाइयों के बारे में उन्होंने जानकारी लिया। साथ ही बांध पर से खुलने वाली नाव के बारे में नौका चलाने वाले से भी जानकारी ली। पशुपालको की होने वाली समस्या से भी रूबरू हुए। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया । डीएम ने कहा कि पहला काम लोगों तक भोजन पहुंचाना एवं बच्चों को दूध पहुंचाना, पशुओं के लिए चारा, रोगियों का इलाज के लिए मेडिकल टीम की व्यवस्था की जाएगी। दुध पर आश्रित बच्चो के लिए दूध उपलब्ध भी करवाया जाएगा । इसके लिए सुधा डेयरी को बोला गया है। सुबह और शाम बाढ़ पीड़ित के बच्चों को दूध उपलब्ध कराया जाएगा। बाढ़ पीड़ितों के लिए तीन टाइम भोजन की व्यवस्था की गई है। सुबह नौ बजे देने का ससमय नाश्ता देने का भी सख्त निर्देश दिया गया है। दिन और रात में भोजन मुहैया कराई जाएगी । जिलाधिकारी ने कहा कि साल 2016 का वाटर लेवल को पानी शुक्रवार को ही पार कर गया है ।उन्होंने कहा कि अभी दो से तीन दिन तक और गंगा में धीरे-धीरे जल स्तर में वृद्धि होगी। हालांकि पहले काफी तेजी से वृद्धि हो रही थी। लेकिन अब जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार कम हुई है।